Suraj pandit 23 Jan 2026 कविताएँ प्यार-महोब्बत Love // Brocken heart // sad love story 15022 1 5 Hindi :: हिंदी
बार-बार इस दिल को तसली न दिया करो।
बाते करेंगे अब से,यह मत बोला करो।
पता हैं मुझें अब इस ज़माने के हाव भाव,
प्यार करते हैं तुमसें ऐसा मज़ाक तों मत किया करो।
नहीं पता, अब शायद अच्छा नहीं लगता मैं,
बाते थोड़ी सी कर के दिल तों मत बहलाया करो।
हाँ, अब मैं समझने लगा हूँ,
तेरा इस तरह नजरें चुराना।
शायद अब मन भर गया होगा।
या मिल गया होगा कोई आशियाना।
जों भी हैं कोई बात नहीं।
इस दिल पे खंजर कोई एक नहीं।
मैं आवारा पागल था।
तेरी बातों के लिए रातों भर तड़पा रहा।
वह कहती रही जान हों मेरे,
और मुझें तड़पता छोड़,वह निगाहें कहीं भर्ती रही।
----- सूरज पंडित
7 months ago