Ranjana sharma 04 Oct 2023 कविताएँ दुःखद साथ छूटे ना साथी तेरा#Google# 46913 0 Hindi :: हिंदी
साथ छूटे ना साथी तेरा
करती हूं मैं बस यही दुआ
जितनी बार सांस चलेगी
लव पे आए नाम तेरा
शिकवा,गिला,शिकायत
मोहब्बत सब तुम्हीं से
बस करेगें ना कभी तुमसे कोई खता
तू सागर तो मैं तेरी लहर
तू सूरज तो मैं तेरी किरण
संग - संग चलेगें जैसे
दीया संग बाती
जन्मों - जन्म तक ना
साथ छूटे तेरा साथी
तेरी हंसी पे मेरी खुशी
तेरे गम पे मेरे आंसू
तेरे राहों के कांटे मेरे लहू
मिलकर आसां कर देगें हम
जिंदगी के हर मोड़ को साथी
धूप - छांव बनकर रहेगें हम
पतझड़ में भी लाएगें बहार हम
गम में भी खुशी को तलाश लेगें हम
ऐसा होगा साथ हमारा साथी
धन्यवाद🙏