Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

देव नहीं, असुर

Nihal singh 22 Jan 2026 कविताएँ राजनितिक #कविता #समकालीन_कविता #व्यंग्य_कविता #राजनीतिक_कविता #सत्ता_और_सच #लोकतंत्र #सामाजिक_चिंतन #अभिव्यक्ति_की_आज़ादी #तेज़_व्यंग्य #प्रतिरोध_की_आवाज़ # निहाल 14849 1 5 Hindi :: हिंदी

हमारी ज़िंदगी को ख़ाक और बर्बाद कर दिया,
हाँ, ये वही लोग हैं जिन्होंने
अपनी नज़र में देश को आबाद कर दिया।

बहुत बरसों से चली आ रही थी यहाँ
सर्वधर्म-समभाव की रिवाज़,
ये वो लोग हैं जिन्होंने
इसे बदल दिया।

तुमने अभी देखा नहीं है शायद
इनका जादू,
मैंने तो यहाँ तक सुना है—
इन्होंने एक फ़ोन पर ही
विश्व युद्ध
बंद कर दिए।

अरे, किसी ने कह दिया इन्हें
फ़िरौन का साथी,
ढूँढो ज़रा—कहाँ है वो,
ज़िंदा है
या उसे भी धर दिया।

ज़रा-सी तो ज़बान है,
चलते-चलते
चलती चली गई।
स्व-विकास कहना था,
सबका विकास
निकल गया।

डेढ़ सौ करोड़ में एक ही है
जो आसमान से सीधा धरती
पर उतरा।
फिर अंतरात्मा ने समझाया मुझे—
ये देव नहीं, शायद
असुर ही है
जो इस धरा पर आ गिरा।

Comments & Reviews

Avnish Dutt
Avnish Dutt Nice

2 months ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: