Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बेरोजगारी का सफर

महेश्वर उनियाल उत्तराखंडी 21 Jun 2026 कविताएँ समाजिक 329 0 Hindi :: हिंदी

‘‘बेरोजगारी का सफर’’ 

यारों मै पढ़ता ही 
जा रहा हूं,
उम्र में बढ़ता ही 
जा रहा हूं ।

घर वाले मेरी 
शादी के लिए अड़े है,
मेरे सारे सपने 
मेरे सामने खड़े है।

रिश्तेदार भी चाहते है, कि
मै घर-बार जोड़ दूं
पर मै नहीं चाहता, कि
अभी से पढ़ाई छोड़ दूं।

अब सोच-सोच कर 
ख्याल आता है,
कभी पढ़ाई का, कभी शादी का
पूछता हॅू तो सब कहते है, कि
ये दौर है आजादी का और
वो दौर होगा बर्बादी का।

मेरे पापा कहते है 
कि कर ले शादी 
जब तक मै ज़िन्दा हॅू,
लड़की वाले पूछते हैं, 
कि लड़का क्या करता है 
जिस पर मै शर्मिंदा हॅू।

फूल सा चेहरा अब 
तीर सा बन गया है,
वीर सा शरीर अब 
लकीर सा बन गया है,
राजा सा सुकून अब
फकीर सा बन गया है।

बाल झड़ने लगे है 
दांत भी सड़ने लगे है,
सही बात पर भी अब
लोग लड़ने लगे हैं
तन्हाई के इस आलम में 
गालों में गडृढ़े पड़ने लगे है 

अब अपने भी बेगाने
लगते जा रहे है,
मिल रहे है जो भी दोस्त 
मेरे घाव और जला रहे है,
कि, कर ले यार शादी तू
हम तो तेरी शादी में
डांस को मरे जा रहे है।

भरोसा है खुद पर मुझे 
मै खुद को खूब जानता हूॅ
इरादे है मेरे, पक्के इतने, कि 
मै किसी की भी नहीं मानता हॅू।

करूंगा मै मेहनत इतनी 
कि मुझे नौकरी मिल जायेगी,
और यदि नौकरी मिल गई, यारों
तो छोकरी तो मिल ही जायेगी। 

रचनाकार-
महेश्वर उनियाल
7579155644

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: