Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

चलो एक वृक्ष लगायेें

महेश्वर उनियाल उत्तराखंडी 21 Jun 2026 कविताएँ समाजिक 151 0 Hindi :: हिंदी

चलो एक वृक्ष लगायेें

आओ चलो एक वृक्ष लगायें
मानव होने का फर्ज निभायें,
सावन के हम गीत गायें
धरा के यौवन को महकायें।

पेड़ नहीं है, स्वांस है ये 
ज़िन्दगी की आस है ये
धरा के है, ये आभूषण 
दूर करें ये प्रदूषण।

चिलचिलाती धूप में 
छांव हमें ये देते है,
निःशुल्क है इनकी हर सेवा  
हम से कुछ नहीं लेते है ।

आओ मिलकर 
पर्यावरण बचायें
वृक्ष रोपकर हम
 नया इतिहास रचायें।

जन्म दिवस के मौके पर
एक नया हम पेड़ लगायें,
जीव जगत में जीने हेतु
 हरा-भरा संसार बनाये।

गौरा देवी हो या बहुगुणा
सबका है बस यही सुझाव
पेड़ कटे न, भूमि बहे,
आओ इनका करे बचाव।

संकल्प हमारा आज से 
हम खूब पेड़ लगायेंगे, 
परमेश्वर की इस धरती पर
हम हरियाली लहरायेगें।

सब मिलकर ये सौगन्ध खायें
और ढृढ़ता से फिर दोहरायें,
आओ चलो एक वृक्ष लगायें
मानव होने का फर्ज निभायें,

रचनाकार-
महेश्वर उनियाल
7579155644

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: