Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

//...प्रेम-निवेदन...//

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत इश्क 51270 0 Hindi :: हिंदी

//...प्रेम-निवेदन...//

दिल में लगी है ,
आग मेरे
तुम सावन ,
बन जाओ ना...!

तन प्यासा है ,
है मन प्यासा
तुम प्रेम सुधा ,
बरसाओ ना...!

मंजिल से ,
मैं दूर खड़ा
क्यों लगता है ,
मुझको ऐसा...?

मैं उलझा हूं ,
पर्वत से ?
तुम रास्ता ,
बन जाओ ना...!

टूटी हैं क्यों ,
कलियां सारी 
खुशबू भी है ,
खोई सी...!

पतझड़ है यह ,
दिल का गुलशन
तुम इसे ,
महकाओ ना...!

रात हुई पर ,
चांद ना निकला 
सुबह का सूरज 
किसने है देखा...!

अंधियारा है ,
जीवन में मेरे 
तुम उजियारा ,
बन जाओ ना...!

            चिन्ता नेताम " मन "
          डोंगरगांव ( छत्तीसगढ़ )

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: