Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

तरणी तड़ाग संवाद

Santosh kumar koli ' अकेला' 26 Feb 2025 कविताएँ समाजिक तरणी तड़ाग संवाद 21253 0 Hindi :: हिंदी

सरसर तरणी तैरती, 
गहरी झील के सीने पर। 
गद्गद मद के गद के गद से, 
खुद के किश्ती होने पर। 
मुझे सरूर, इसका टूटा ग़रूर, 
विवश जीवन जीने पर। 
एक झोका गहरी पैठ नौका, 
समझ न सकी उथलने पर। 

परहित हेतु सेतु बनती, 
आवा-जाही पुल पर। 
तेरी सेतु बनती है, 
मेरी छाती के बल पर। 
एक पल सके न चल, 
बिना थल, जल पर। 
तेरे कुल का कुल, 
आश्रित है मेरे कुल पर। 

कई आई, कई गई, 
कई डूबी कई तट पड़ी हुई। 
कबाड़ में तबदील हुई, 
जो रहती थी अकड़ी हुई। 
उसको लोग पूछते, 
जो मुझसे है जुड़ी हुई। 
जो मूल से भट्की, 
उसकी आज बिगड़ी हुई।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: